जयपुर रेल मंडल में पलटी मालगाड़ी

जयपुर । जयपुर रेल मंडल के रेवाड़ी-फुलेरा रेलखंड में एक मालगाड़ी के पटरियों पर पलटने से रेल यातायात बाधित हो गया यह मालगाड़ी फुलेरा से रेवाड़ी की तरफ जा रही थी काचेरा-कांवट स्टेशनों के बीच में मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए इसके बाद रेलवे प्रशासन ट्रेन को पटरी से हटाने और रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने के प्रयास कर रहा है। हालांकि इस कारण इस रूट से गुजरने वाली दूसरी ट्रेनें प्रभावित हो रही है हादसे के चलते पोरबंदर से कल मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई ट्रेन का मार्ग बदलाया गया है यह ट्रेन अब रींगस-सीकर-लोहारू-रेवाड़ी से चलाई जा रही है. बरेली-न्यू भुज आलाहजरत एक्सप्रेस मार्ग बदला गया है. यह ट्रेन रेवाड़ी-अलवर-बांदीकुई-जयपुर-फुलेरा होकर चल रही है. इसी तरह अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस को जयपुर-बांदीकुई-अलवर-रेवाड़ी से होकर चल रही है।
