फर्जी HSRP मामले में एक और आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

अहमदाबाद | वाहनों पर फर्जी हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाने के गोरखधंधे में पुलिस एक और आरोपी को मुंबई के गोरेगांव से गिरफ्तार कर लिया है| इस मामले में अहमदाबाद की रामोल पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है|
अहमदाबाद की रामोल पुलिस ने शहर के पूर्वी क्षेत्र वस्त्राल से कई HSRP के साथ भीखा गज्जर और किरण गलसर को गिरफ्तार किया था| दोनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आज मुंबई के गोरेगांव से भानाराम उर्फ भरत पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया| भरत मुंबई में बैठकर गुजरात आरटीओ समेत कई राज्यों की फर्जी HSRP बनाता था| पुलिस ने उसके पास से बगैर नंबर की प्लेट और अन्य सामाग्री भी जब्त की है| जांच में पता चला कि भीखा गज्जर वाहनों में HSRP लगाता था| जबकि किरन गलसर HSRP मुंबई में बैठे भानाराम उर्फ भरत से नंबर प्लेट बनवाता था| पुलिस इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और अब आरोपी आरटीओ जैसी फर्जी प्लेट कहां से हासिल करते थे, उस दिशा में जांच शुरू की है| आश्चर्य की बात यह है कि वस्त्राल स्थित आरटीओ से केवल एक किलोमीटर की दूरी पर भीखा गज्जर फर्जी HSRP लगाने का काम पिछले एक साल से कर रहा था| लेकिन उसकी भनक न तो पुलिस को लगी न ही आरटीओ को| आरोपियों से 55 जितनी फर्जी प्लेट बरामद की गई हैं| इस पूरे गोरखधंधे में आरटीओ के एजन्टों का भी हाथ होने की आशंका है|

Leave a Reply