फूड स्टोरेज में यूरिनल, किचन में कॉकरोच-मक्खियां; ओलंपिया का लाइसेंस निलंबित

कोलाबा। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) का मुंबई के कैफे और रेस्तरां के खिलाफ सख्त एक्शन जारी है। इसी कड़ी में FDA ने गुरुवार को कोलाबा स्थित प्रसिद्ध ओलंपिया कॉफी हाउस का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर खामियां
अधिकारियों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कैफे में भारी अनियमितताएं और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पाए गए:
पेजय जल और स्वच्छता की स्थिति: फूड स्टोरेज एरिया के बेहद करीब यूरिनल पाया गया, जो साफ-सफाई के नियमों का खुला उल्लंघन है।
कीटों का प्रकोप: रसोईघर में कॉकरोच और मक्खियों का भारी प्रकोप देखा गया।
भोजन का असुरक्षित भंडारण: फ्रिज में खुले तौर पर मांस और खून के अवशेष पाए गए, जिससे ग्राहकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था।
एफडीए ने खाद्य सुरक्षा मानकों की इस घोर अनदेखी को देखते हुए तुरंत प्रभाव से कैफे का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।
