स्पा की आड़ में पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 थाई महिलाओं को बचाया गया

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने एक स्पा (Spa) पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है. मुंबई (Mumbai) के उपनगरीय इलाके विले पार्ले (Vile Parle) में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. रेड में पुलिस ने 6 लड़कियों को सेक्स रैकेट चलाने वालों के चंगुल से छुड़ाया है. ये सभी लड़कियां थाईलैंड की नागरिक हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वी मुंबई के पॉश इलाके विले पार्ले में स्थित इस स्पा में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी. स्पा ऑनर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इस स्पा के बारे में एक खास बात यह भी है कि इसका उद्घाटन वर्ष 2018 में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने किया था.

स्पा के ऑनर मैनेजर के साथ मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट
छापेमारी के बाद पुलिस टीम को पता चला कि स्पा के ऑनर शुरा खान और सुमित सिंघानिया मैनेजर के साथ मिलकर स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. यहां से 1.23 लाख रुपए, एक लैपटॉप, एक स्वाइप मशीन और कुछ अन्य कागजात जब्त किए हैं.

टूरिस्ट और बिजनेस वीजा पर रह रही थीं थाई लड़कियां
सभी पीड़ित लड़कियां थाईलैंड की रहने वाली हैं. वे टूरिस्ट और बिजनेस वीजा पर भारत में रह रहीं थीं. पुलिस ने जब्त संपत्ति, आरोपी और पीड़ितों को विले पार्ले पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है. पुलिस इस मामले की तफ्तीश से जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि मामला हाई प्रोफाइल है और इसके तार अन्य जगह से भी जुड़े हो सकते हैं.

Leave a Reply