PM मोदी बोले, ‘हम चुनौतियों का सामना बातों से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई से करते हैं’

नई दिल्ली : जी-7 सम्मेलन के लिए फ्रांस गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मामलों पर चर्चा हुई. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर कहा कि कश्मीर मुद्दे पर किसी भी तीसरे देश के दखल की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा है. पीएम मोदी पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहेे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज अगर भारत और फ्रांस दुनिया के बड़े खतरों से लड़ने में नजदीकी सहयोग कर रहे हैं तो उसका कारण भी यह साझा मूल्य ही है. चाहे वह आंतकवाद हो या फिर क्लाइमेट चेंज. पीएम मोदी ने कहा कि मैं Infra का मतलब बताना चाहता हुं. IN माने इंडिया और FRA माने फ्रांस. IN+FRA का मतलब भारत-फ्रांस का हर क्षेत्र में गठबंधन.
पीएम मोदी ने कहा कि आज नए भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जनता के पैसे की लूट, आतंकवाद पर जिस तरह लगाम कसी जा रही है वैसा पहले कभी नहीं हुआ. नए भारत में थकने, रुकने का सवाल ही पैदा नहीं होता. भारत और फ्रांस एक-दूसरे के लिए लड़े भी हैं और जिए भी हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 60 साल में जितने भी संसद सत्र हुए उनमें से सबसे ज्यादा काम इस सत्र में हुआ है. उनके संबोधन के बीच 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे लगे.
पीएम मोदी ने कहा कि करोड़ों बेटियों का आशीर्वाद सदियों तक भारत का भला करेगा. नई सरकार बने 75 दिन हुए, लेकिन हमने कई बड़े फैसले लिए.
पीएम मोदी ने कहा कि हमने नामुमकिन माने जाने वाले लक्ष्य तय किए. आज नए भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जनता के पैसे की लूट और आतंकवाद पर जिस तरह इस पर लगाम कसी जा रही है, वैसा कभी नहीं हुआ.
पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत या फ्रांस को कोई उपलब्धि प्राप्त होती है तो हम एक दूसरे के लिए खुश होते हैं. भारत में फ्रांस की फुटबॉल टीम के समर्थकों की संख्या शायद जितनी फ्रांस में नही होगी, उससे ज्यादा भारत में होगी.
पीएम मोदी ने कहा कि ये जनादेश सिर्फ एक सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण के लिए है. ऐसा नया भारत जिसकी समृद्ध सभ्यता और संस्कृति पर पूरे विश्व को गर्व हो और जो 21वीं सदी की आधुनिकता को भी लीड करे.
पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और फ़्रांस के बीच संबंध सैकड़ों साल पुराना है. हमारी दोस्ती किसी स्वार्थ पर नहीं, बल्कि ‘लिबर्टी, इक्वैलिटी और फ्रेटरनिटी’ के ठोस आदर्शों पर टिकी है. उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस की मित्रता अटूट है. ये मित्रता से कहीं आगे है. ये वर्षों पुरानी है. ऐसा कोई वैश्विक मंच नहीं होगा जहां भारत और फ्रांस ने एक दूसरे का समर्थन न किया हो और साथ काम न किया हो.
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार हमें प्रचंड बहुमत मिला. यह जनादेश नए भारत के निर्माण के लिए है.
पीएम मोदी ने कहा कि चार साल पहले फ्रांस आया था तो एक वादा किया था. मैं नेताओं की वादा भूलने वाली बिरादरी से नहीं हूं. मैं खुद वादा याद दिलाने वाला नेता हूं. इन दिनों पेरिस में राम रम गया है. पूज्य बापू की स्मृति में लोग प्रभु राम की भक्ति में डूबे हैं.
पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा आज का दिन दोस्ती के नाम है. हर हाल में भारत और फ्रांस एक-दूसरे के साथ हैं. भारतीयों ने दोनों देशों का गौरव बढ़ाया है.
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय बैठक के बाद कहा-
1. भारत और फ्रांस का सम्बन्ध बहुत पुराना है.
2. मुझे खुशी है अगले महीने पहला राफेल विमान हमें मिलेगा.
3. हमारी दोस्ती सच्चाई पर टिकी है.
4. भारत और फ्रांस ने मिलकर काम किया है.
5. पहले विश्वयुद्ध में भारतीय सैनिकों का बलिदान याद किया जाता है.
6. आज फ्रांस भारत एक दूसरे के भरोसेमंद पार्टनर है, कठिनाइयों में साथ दिया है.
7. 2020 तक हमने कई लक्ष्य रखे हैं. हम स्किल, सिविल एविएशन, आईटी, रक्षा सम्बन्ध, मुझे प्रसन्नता है कि हम सभी पर आगे बढ़ रहे हैं. टूरिज्म में बढ़ोतरी हो रही दोनों देशों में, 2021-2022 में फ्रांस में नमस्ते फ्रांस का आयोजन होगा जो फ्रांस के लोगों की रूचि बढ़ा देगा. योग फ्रांस में भी लोकप्रिय है.
8. ग्लोबल चैलेंज के लिए मैंने कहा था कि टेररिज्म से दोनों देश पीड़ित रहे हैं.
9. हमने सिक्योरिटी को मजबूत करने का फैसला किया है, भारतीय समुद्र में हमारा सहयोग आगे बढ़ रहा है.
10. सुरक्षा और प्रगति के लिए ये सहयोग अभिन्न होगा.
पीएम मोदी से द्विपक्षीय बैठक के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा-
1. भारत का लोकतंत्र शानदार है.
2. काफी मुद्दों पर हम आगे बढ़ गए हैं, हमें अपनी साझेदारी को और आगे बढ़ाना है, वरुणा एक्सरसाइज को आगे बढ़ाना है. स्पेस पर भी नया एग्रीमेंट किया है.
3. हम भारत के मिशन के लिए सहायता करेंगे , हम चंद्रयान के लिए बधाई देते हैं.
4. हम आतंकवाद पर साथ साथ मिलकर काम करते रहेंगे.
5. हमारा रक्षा सहयोग शानदार है, हम मेक इन इंडिया को पूरा करेंगे.
6. पहला राफेल विमान भारत पहुंच जायेगा अगले महीने.
7. हम अपने प्यापार को और बढ़ाना चाहते हैं.
8. जैसे फ्रांस ने भारत को चुना है और वैसे ही भारत ने फ्रांस ने चुना है.
9. पुलवामा हमले पर भारत के प्रति सहानुभूति.
10 . कश्मीर भारत का द्विपक्षीय मामला है, हम हमेशा ही शांति और बातचीत हो. मैं पाक पीएम से बात करूंगा और कहूंगा कि द्विपक्षीय बातचीत से बात हो, कोई हिंसा की बात न हो.
11. जम्मू कश्मीर के ऊपर मोदी जी से मेरी बात हुई है. उन्होंने जम्मू कश्मीर के हालात के बारे में बताया कि मैंने कहा ये भारत और पाक को मिलकर ही इसका हल निकलना है. कोई तीसरा देश इसमें हस्तक्षेप न करे. एक दूसरे के प्रति बहुत सम्मान है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद आतंकवाद की लड़ाई में भारत के साथ खड़े होने की बात कही. उन्होंने कहा कि आतंकवाद की लड़ाई में फ्रांस हमेशा भारत के साथ खड़ा है. भारत और फ्रांस हर हालात में साथ-साथ खड़े हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भरत और फ्रांस की दोस्ती भाईचारे पर आधारित है.
