जयपुर में जल्द खुलेंगे जनता क्लिनिक, 20 से ज्यादा स्थान किए चिन्हित

दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक (Mohalla Clinic) की तर्ज पर राजस्थान में भी जनता क्लिनिक (Janta Clinics) खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है. सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने पिछले दिनों बजट (Budget) में जनता क्लिनिक खोलने की घोषणा (announcement) की थी. जनता क्लिनिक को खोलने के लिए जयपुर में चार विधानसभा क्षेत्रों में 20 से ज्यादा स्थानों को चिन्हित किया गया है. इन चिन्हित किए गए स्थानों की सूची अधिकारियों को भी सौंपी जा रही है.
सीएम अशोक गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
प्रदेश में आमजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उनके घर के आस-पास ही उपलब्ध कराने के लिए सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही बजट में जनता क्लिनिक खोलने की घोषणा की थी. इस घोषणा को अमली जामा पहनाना की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है. जनता क्लिनिक को खोलने के लिए चार विधानसभा क्षेत्रों में 20 से ज्यादा स्थानों को चिन्हित किया गया है.
कच्ची बस्तियों और निम्न वर्ग की बस्तियों के आस-पास खोले जाएंगे
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खोले जाने वाले जनता क्लिनिक के लिए स्थान मुख्यत: कच्ची बस्तियों और निम्न वर्ग की बस्तियों के आस-पास ही चिन्हित किए गए हैं. इन जनता क्लिनिकों पर प्राथमिक उपचार से लेकर दवा वितरण और कुछ आवश्यक जांच भी हो सकेगी. क्लिनिक में एक डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, सहयोगी और फार्मासिस्ट नियुक्त रहेगा. प्रदेश में जयपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरु किया जाएगा. बाद में जोधपुर और अजमेर में जनता क्लिनिक खोले जाएंगे। उसके बाद प्रदेश में अन्य स्थानों पर इनकी शुरुआत की जाएगी.
इन स्थानों को किया गया है चिन्हित 
1. विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र – चरण नाडी, जोरावर नगर, गणेश नगर, रैगर बस्ती, गोविन्द कॉलोनी, नंदपुरी कॉलोनी, कुमावत कॉलोनी
2. झोटवाडा विधानसभा क्षेत्र – बुनकर कॉलोनी, राणा बस्ती, लंकापुरी शास्त्री नगर, सुंदर नगर, हरिजन बस्ती, नया जालूपुरा, भोमिया बस्ती और शास्त्री नगर
3. सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र – राय कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, कमला नेहरु नगर, मजदूर नगर, राजीव नगर और हटवाडा
4. सांगानेर विधानसभा क्षेत्र – कटेवा नगर, सुनीता कॉलोनी, रामपुरा रोड

Leave a Reply