उदयपुर की दूसरी बेटी जलपरी गौरवी सिंघवी ने भी बढ़ाया मान, पार किया इंग्लिश चैनल

उदयपुर की एक और बेटी (Daughter of Udaipur) नन्ही जलपरी गौरवी सिंघवी (Jalpari Gauravi Singhvi ) ने इंग्लिश चैनल पार (english channel) कर एक बड़ी उपलब्धि (achievement) हासिल की है. इसके साथ ही 16 वर्षीय गौरवी राजस्थान (Rajasthan) की दूसरी युवती बन चुकी है, जिसमें इंग्लिश चैनल को पार करने का गौरव हासिल किया है. गौरवी इस वर्ष पूरे विश्व में सबसे कम उम्र में इंग्लिश चैनल पार करने वाली तैराक बनी है. गौरवी ने लंदन के समय अनुसार गुरुवार रात 2 बजे डोवर के समुद्र में गोता लगाया और फ्रांस के लिए अपना सफर शुरू किया. गौरव की बात यह है कि इससे पहले भी उदयपुर की ही भक्ति शर्मा ने इंग्लिश चैनल पार राजस्थान का मान बढ़ाया था.
13 घंटे 28 मिनट में प्राप्त किया लक्ष्य
डोवर से फ्रांस तक का 36 किलोमीटर का समुद्री रास्ता इंग्लिश चैनल कहलाता है. इसे पार करना हर तैराक की ख्वाहिश होती है. गौरवी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी और अब वह इस इंग्लिश चैनल को पार करने में सफल भी हुई है. गौरवी कि सफलता के बाद उदयपुर के लोगों में खुशी का माहौल है. लंदन में उसके साथ मौजूद उसके पिता अभिषेक सिंघवी और मां शुभ सिंघवी समेत कोच महेश पालीवाल खासे उत्साहित हैं. गौरवी ने इस उपलब्धि को 13 घंटे 28 मिनट में प्राप्त किया है. गौरवी ने इंग्लिश चैनल पूरा करने के बाद समुद्र में तिरंगा फहरा कर अपनी खुशी का इजहार भी किया.
भक्ति शर्मा ने वर्ष 2006 में इंगलिश चैनल को पार किया था
इससे पहले वर्ष 2006 में उदयपुर की ही बेटी भक्ति शर्मा ने इंगलिश चैनल को पार किया था. भक्ति ने भी 16 साल की उम्र में इंग्लिश चैनल पार किया था. वह दुनिया के सात समंदर और पांच महासागर में तैराकी कर चुकी हैं. भक्ति जुरिक लेक में इंटरनेशनल मैराथन में भी गोल्ड मैडल प्राप्त कर चुकी हैं. भक्ति सात समंदर और पांच महासागर में तैराकी करने वाली दुनिया की पहली महिला है. भक्ति की इस सफलता की कहानी उसके घर में जगह-जगह लगे मैडल अपने आप बयां कर रहे हैं.
भक्ति मोस्ट पावरफुल महिलाओं की सूची में भी बना चुकी है अपना स्थान
झीलों की नगरी उदयपुर जैसे शहर से निकलकर दुनियाभर में जलपरी के रूप में पहचान बनाने वाली भक्ति शर्मा ने एक बार सफलता का स्वाद चखने के बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. स्वीमिंग में दुनियाभर में पहचान बनाने वाली भक्ति शर्मा ने फोर्ब्स की ओर से 2019 के लिए जारी कि गई मोस्ट पावरफुल महिलाओं की सूची में भी अपना स्थान बनाया था.
 

Leave a Reply