रेप के आरोप से डरे युवक ने की सुसाइड की कोशिश, थाने में ब्लेड से काट लिया गला

छत्तीसगढ़ के महासमुंद (Mahasamund) जिले में एक युवक ने थाने में खुदकुशी (Suicide) करने की कोशिश की. कहा जा रहा है कि युवक ने एक ब्लेड (Blade) से अपने गले पर वार कर लिया. हालांकि समय रहते ही पुलिस उसे अस्पताल (Hospital) ले गई. फिलहाल युवक का जिला अस्पताल (District Hospital) में इलाज किया जा रहा है. युवक पर एक नाबालिग युवती को भगा ले जाने का आरोप लगा है. युवती के मिलने के बाद युवक को भी उसके परिजन पुलिस थाने लेकर आई थे. खुद पर दुष्कर्म (Rape) का मामला बनता देख युवक Boy) ने ये जानलेवा कदम उठाया. फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घायल युवक को पुलिस की निगरानी (Police surveillance) में रखा गया है. पुलिस ने युवक का बयान (Statement) भी दर्ज कर लिया है. कोतवाली थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है.
जब थाने में अचानक मची अफरा-तफरी…
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के बेमचा इलाके में करीब तीन दिन पहले एक युवक और युवती के परिजनों ने थाने में दोनों के गुमशुदगी की रिपोर्ट (Missing Report) दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच (Inquiry) की और लड़की को खोज निकाला. लड़की के मिलने के बाद युवक के परिजन भी उसे पुलिस थाने लेकर आए थे. युवक का नाम आकाश चंद्राकर. युवक पर नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने का आरोप लगा था. शुक्रवार को खुद पर रेप का आरोप लगता देख युवक ने एक ब्लेड से अपना गला काट लिया.
युवक ने जब खुदकुशी की कोशिश (Suicide attempt) की तब थाने में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं नायाब तहसीलदार देवेंद्र नेताम ने घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया है. फिलहाल युवक को पुलिस की निगरानी में रखा गया है.
