चार किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

बिलासपुर । बैग में गांजा लेकर स्टेशन की तरफ जा रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के बैग से 4 किलो गांजा बरामद किया गया है। जब्त माल की कीमत 22 हजार के लगभग है। बताया जाता है कि महिला गांजे को खपाने जा रही थी, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तोरवा पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है। तोरवा पुलिस से मिली जानकारी  के अनुसार आज दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला बैग में गांजा लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही है। जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम महिला को घेराबंदी कर पकड़ लिया और उसे थाना लेकर आ गई। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसका नाम अकांक्षा गुप्ता पति कार्तिक गुप्ता है। वह गांधी चौक में स्थित फजलबाड़ा की रहने वाली है। महिला की बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर से 3 किलो 8 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 22 हजार रूपए है। तोरवा पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में लगी हुई है।

Leave a Reply