चंडी घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पंचतत्व में विलीन हुईं योगी की मां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता और मां का दर्जा ईश्वर से भी ऊपर है। मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की मां का निधन अत्यंत पीड़ादायक है और इस शोक को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी को सहने का संबल देने की कामना की।
हरिद्वार में अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग
केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सभी लोग हरिद्वार में गंगा के तट पर आयोजित अंतिम संस्कार में शामिल हुए और दिवंगत मां को भावभीनी अंतिम विदाई दी।
