वार्ड क्र. 54 में 38 लाख रू. के नए विकास कार्यो का हुआ शुभारंभ

कोरबा । नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आज सर्वमंगला जोन के वार्ड क्र. 54 में 38 लाख रूपये के नए विकास कार्यो का शुभारंभ किया गया, महापौर श्रीमती रेण्ुा अग्रवाल ने इन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया तथा कार्यो को प्रारंभ करने व समयसीमा में कार्यो को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा मां सर्वमंगला जोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 54 मदरसा के पास 14 लाख 38 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक भवन एवं बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया जाना हैं। इसी प्रकार इसी वार्ड के सर्वमंगला नहर में 14 लाख 45 हजार रूपये की लागत से पोस्ट आफिस से प्यारे घर एवं एस.जी.पी. कालोनी रोड तक आर.सी.सी.नाली का निर्माण किया जाना हैं, वहीं वार्ड क्र. 54 के ही बरमपुर मोहल्ला में 08 लाख 75 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराया जाना हैं। आज महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने इन सभी विकास कार्यो हेतु भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि वार्ड के नागरिकों की मांग पर इन सभी विकास कार्येा को कराए जाने की घोषणा पूर्व में मेरे द्वारा की गई थी, घोषणा पर शीघ्र अमल हुआ है तथा इन कार्यो का शुभारंभ कर दिया गया है। महापौर श्रीमती अग्रवाल ने आगे कहा कि निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं तथा इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने वाले विकास कार्य प्राथमिकता के साथ संपादित कराएं जाएं।
होगा उद्यान का निर्माण, स्थापित होगा ओपनजिम – इस मौके पर वार्डवासियों द्वारा तालाब के जीर्णोद्धार, ओपनजिम की स्थापना एवं मंच के निर्माण की मांग रखी। महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने वार्डवासियों की इन मांगों का सम्मान करते हुए इन सभी कार्यो को कराए जाने की घोषणा की साथ ही उन्होने सर्वमंगला नगर में एक सर्वसुविधायुक्त उद्यान की आवश्यकता को महसूस करते हुए उद्यान निर्माण की घोषणा भी की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
किए गए वायदें, हो रहे पूरे – इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि राजस्व मंत्री तथा कोरबा विधायक श्री जयसिंह अग्रवाल एवं महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने जनताजनार्दन से जो वायदें पूर्व में किए थे, वे सभी वायदें आज पूरे हो रहे हैं, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूॅं, आभार प्रदर्शित करता हूॅं। इस मौके पर वरिष्ठ नेत्री श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने कहा कि मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल एवं महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने सदैव जनहित के लिए पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य किया है, जिसकी बदौलत आज हमारा कोरबा शहर विकास मंे अग्रणी है। पूर्व सभापति संतोष राठौर ने अपने उद ्बोधन में कहा कि निश्चित रूप से महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल का विगत साढे़ चार वर्ष का कार्यकाल कोरबा के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ एवं कोरबा के सर्वांगीण विकास को सही दिशा व गति मिली है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद एवं पूर्व सभापति संतोष राठौर के साथ ही पार्षद भानूमति जायसवाल, वरिष्ठ नेत्री अर्चना उपाध्याय, कुसुम द्विवेदी, पूर्व पार्षद अशोक पटेल, बसंत चन्द्रा, पुरूषोत्तम कटकवार, मो.इमरान खान, बब्बू खान, सोहरब खान, हाजी रज्जाक, सरफाराज खान, शब्बीर मिर्जा, निशा दुबे, शमशाद बेगम, सायारा बेगम, बबीता साह, देवकी साहू आदि के साथ काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
