वार्ड क्र. 37 को मिली 02 आर.सी.सी. शेडों की सौगात

कोरबा । नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 37 की 02 बस्तियों को आर.सी.सी. शेडों की सौगात प्राप्त हुई है। महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन दोनों आर.सी.सी. शेडों का लोकार्पण किया तथा वार्डवासियों के उपयोग हेतु इन शेडों को समर्पित किया।
निगम द्वारा बालको जोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 37 दैहानपारा मंे 07 लाख 65 हजार रूपये की लागत से सार्वजनिक पण्डाल के पास आर.सी.सी. शेड का निर्माण कराया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 37 कृष्णा पण्डाल के पास 07 लाख 78 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. शेड निर्मित कराया गया है। महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने शुक्रवार को इन दोनों नवनिर्मित शेडों का लोकार्पण किया, उन्होने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण एवं फीता काटकर शेडों को जनता की सेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने अपने उद्बोधन मंे कहा कि निगम के अन्य जोन के वार्डो के समान ही बालको जोन के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डो में निगम द्वारा व्यापक स्तर पर विकास कार्याे को कराया गया है, नागरिकों की मांग एवं उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यो को गति दी गई है तथा आगे भी वार्डवासियों द्वारा विकास संबंधी जो भी मांगे रखी जाएंगी, उन्हें पूरा किया जाएगा, जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्णा पण्डाल में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विराजित की गई राधाकृष्ण की प्रतिमा का पूजन अर्चन महापौर श्रीमती अग्रवाल ने किया तथा नगर के अमनचैन व आमजन की सुख समृद्धि की कामना की।
वार्ड क्र. 37 में हुए अनेकों विकास कार्य – इस अवसर पर विकास डालमिया ने कहा कि बालको जोन के अन्य वार्डो के साथ-साथ वार्ड क्र. 37 में अनेकों विकास कार्य विगत साढे़ चार वर्षो के दौरान कराए गए हैं, उन्होने कहा कि सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी भवन, पचरी निर्माण, सड़क व नालियों का निर्माण, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्य इस दौरान हुए हैं, वर्षो से व्याप्त समस्याएं दूर की गई हैं, जिसके लिए मैं राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को वार्ड की जनता की ओर से धन्यवाद देता हूॅं।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य इंदिरा कौशिक, पार्षद संतोष कुर्रे, विकास डालमिया, लल्लन ठाकुर, आर.एस.पाण्डेय, आर.बी. मिर्री, श्रीकांत मांझी, प्रवीण पाण्डेय, आर.एस.सिंह, राजेश मिश्रा, नागेन्द्र सिंह, देवदत मिश्रा, दीपक टंडन आदि के साथ काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
