अग्रसेन सेवा संगठन का मिलन समारोह 

इन्दौर । अग्रसेन सेवा संगठन के सदस्यों ने मल्हारगंज स्थित फतेहपुरिया समाज भवन पर अपना मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की जीवंत झांकी का मंचन भी किया गया। संगठन की संरक्षक उषा राजेश बंसल ने बताया कि सदस्यों ने राधा-कृष्ण का रास भी खेला और कालिया नाग का मर्दन कर महाआरती की। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, जगदीश बाबाश्री के आतिथ्य में शीतल⪫ तोड़ीवाला, रानी अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, मीना गोयल, रितु मित्तल, रेखा तोड़ीवाल, मीना सिंघल, उमा गर्ग, नितिन सिंघल, विशाल अग्रवाल, लीना बंसल, अलका अग्रवाल, संदीपा अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रजत गर्ग आदि ने भगवान को 56 भोग लगाकर उनकी लीलाओं का सजीव चित्रण भी किया।

Leave a Reply