अग्रसेन महासभा के सदस्य तीन दिवसीय सांवरियाजी-नाथद्वारा यात्रा पर प्रस्थित

इन्दौर । अग्रसेन महासभा के 160 सदस्य आज सुबह रिमझिम फुहारों के बीच सांवरियाजी एवं नाथद्वारा की 3 दिवसीय यात्रा पर प्रस्थित हुए। अध्यक्ष पवन सिंघल एवं सचिव श्याम गोयल ने बताया कि महासभा के सदस्य काकरोली, चारभुजाजी, भादवा माता, पशुपतिनाथ एवं उदयपुर सहित राजस्थान एवं म.प्र. के तीर्थस्थलों की यात्रा कर वहां पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कर समाज में सुख-शांति स्मृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, राजेश बंसल पंप, अजय आलूवाले, अरूण आष्टावाले, प्रमोद बिंदल एवं कैलाश नारायण बंसल ने सभी सदस्यों का केशरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और यात्रा को विदाई दी।
