सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में व्यक्ति ने लगाई आग, तीन अन्य भी झुलसे

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हुए हैं। सोनीपत के गांव राठधना में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पर तेल डालकर आग लगा ली। इस दौरान बचाने आए तीन अन्य लोग भी चपेट में आ गए। आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति का नाम राजेश बताया जा रहा है।
तीन अन्य की पहचान गांव राठधना के मुकेश, बेगा के चांद और कैलाना के रघुबीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है राजेश बेटों को ग्रुप डी में नौकरी नहीं मिलने से आहत था।
फिलहाल राजेश को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। राजेश ने बताया अपने बेटों की नौकरी के लिए मुख्यमंत्री से मिले थे। ग्रुप डी में नौकरी नहीं मिली तो आत्मदाह का प्रयास किया है।
