आंतकी हाफिज के साथ इमरान खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

पेशावर । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया के सामने भारत के खिलाफ बयानबाजी कर खुद को ईमानदार बताने में लगे हुए है। लेकिन उनका असली चेहरा बार-बार बेनकाब हो रहा है। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की दुहाई देने वाले इमरान खान के आंतकी हाफिज सईद के साथ पोस्टर इस बात की ताजा मिसाल है। पोस्टर की फोटो पाकिस्तानी पत्रकारों ने ही सोशल मीडिया पर शेयर कर इमरान पर सवाल उठाए।
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्टर में साफ-साफ दिख रहा है कि आतंकी हाफिज सईद के बिल्कुल बगल में ही इमरान खान व अन्य कइयों की तस्वीर लगी हुई है। पोस्टर में उर्दू में सभी के नाम लिखे हुए हैं। साथ ही उर्दू में ही जश्न-ए-आजादी भी लिखा हुआ है।पोस्टर के साथ ही इमरान के उन दावों की पोल खुल गई हैं, जिसमें वे पूरी दुनिया में कहते घूमते हैं कि हम आतंकवाद से निजात पाना चाहते हैं।इसके पहले इमरान खान सरकार ने हाफिज सईद पर एक्शन लिए जाने का ड्रामा किया था लेकिन उसके खिलाफ प्रभावी कदम कभी नहीं उठाया गया।
पिछले दिनों ही जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को पाकिस्तान की एक अदालत ने दोषी करार दिया था। इसके बाद 17 जुलाई को गुजरांवाला जाते समय हाफिज सईद को मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि इस गिरफ्तारी पर बाद में सवाल उठे कि इमरान सरकार सिर्फ दिखावे के लिए ऐसा कर रही है और यह साबित भी हुआ क्योंकि उसपर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।इतना ही नहीं पाकिस्तान की एक अदालत ने हाफिज सईद की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को स्वीकार भी कर लिया।पिछले दिनों पाकिस्तान आर्मी प्रमुख जनरल कमर बाजवा के कार्यकाल को बढ़ाए जाने के फैसले पर भी इमरान खान की विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। विपक्षी नेता ने कहा कि इससे दुनिया में गलत संदेश जाएगा कि पाकिस्तानी आर्मी एक या दो व्यक्तियों पर निर्भर है। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद 370 से हटाया तभी से ही इमरान खान की कलई खुलकर सामने आई है। वे भारत के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। 

Leave a Reply