सनसनीखेज खुलासा: पंजाब में दर्द से छुटकारा दिलाने वाली ‘मॉर्फिन’ ही ले रही है युवाओं की जान

पंजाब सरकार की फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पिछले 23 माह के दौरान लैब में 134 लोगों के विसरा की जांच की गई, जिनमें से 78 मामले नशे के ओवरडोज के सामने आए। इनमें से अधिकतर मौतें मॉर्फिन के ओवरडोज से हुई हैं। लैब के अधिकारियों के मुताबिक इस रिपोर्ट से यह भी साफ हो गया कि राज्य में अफीम से बनाई जाने वाली दर्द निवारक दवा मॉर्फिन का अब नशे के तौर पर ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है।
सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा यह भी सामने आया है कि पंजाब में मॉर्फिन पाउडर की शक्ल में काफी महंगी 4000-4500 रुपये प्रति ग्राम बिक रही है। वहीं इंजेक्शन के रूप में यह महज 500-700 रुपये में उपलब्ध है। नशे के आदी लोगों को इंजेक्शन खरीदना सस्ता लगता है। लेकिन वे मॉर्फिन के इंजेक्शन और पाउडर की मात्रा में फर्क नहीं समझ पाते और इसके ओवरडोज से मर जाते हैं।

लैब के अधिकारियों के मुताबिक, एक साल में नशे के ओवरडोज से मरने वालों में 88 फीसदी मॉर्फिन का शिकार हुए थे। इसके अलावा 14 फीसदी विसरा में कीटनाशकों की मात्रा भी पाई गई है। लैब में अब भी 4000 सैंपल जांच के लिए पड़े हैं।

 

Leave a Reply