पंजाब में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली दरों में 50 फीसदी तक कटौती

किसानों, घरेलू और वाणिज्यिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोड बढ़ाने के लिए सेवा कनेक्शन शुल्क में लगभग 50 प्रतिशत की कटौती का आदेश दिए हैं।
इस संबंध में पंजाब राज्य विद्युत निगम (पीएसपीसीएल) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे राज्य के किसानों को 150 करोड़ रुपये और घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 50 करोड़ रुपये की बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पावरकॉम द्वारा पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग (पीएसईआरसी) के समक्ष एक याचिका दायर की गई थी। इसके तहत अब 27 से 31 अक्तूबर, 2019 तक किसानों, घरेलू और वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं द्वारा ट्यूबवेल मोटर्स, घरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए लोड बढ़ाने के लिए एक स्वैच्छिक साक्षात्कार योजना (वीडीएस) शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply