राजस्थान में नौकरी के मौके, होम गार्ड के 2500 पदों पर निकली हैं भर्तियां

राजस्थान में सरकारी नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। यहां होमगार्ड के ढाई हजार पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए राजस्थान सरकार की तरफ से मंजूरी भी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार, इस फैसले से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही साथ इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए होमगार्ड के खाली पदों को भी पूरी तरह से भरा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें : UPSC Recruitment 2019 : मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा एग्जाम
वहीं राज्य सरकार को यह भी उम्मीद है कि इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने से राज्य पुलिस और प्रशासन को यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था, निर्वाचन, रात्रि गश्त समेत अन्य कार्यों के लिए बल मिल सकेगा। ऐसी सभी जरूरतों में सहयोग के लिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त संख्या में होमगार्ड मौजूद होंगे।
ये भी पढ़ें : SBI फिर दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
यह भर्ती प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसका शेड्यूल क्या होगा, इस बारे में फिलहाल किसी तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि ये भर्ती प्रक्रिया अगले महीने से शुरू की जा सकती है। जल्द ही रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया के संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। पिछली भर्तियों पर गौर करें तो होम गार्ड के लिए आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से विभाग के कार्यालय से ही उपलब्ध कराए गए थे।
