लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज इन्दौर आयेंगे

इन्दौर । लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 29 अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे वायुयान द्वारा इंदौर आयेंगे। वे यहां से हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर एक बजे नेमावर खातेगांव के लिये रवाना होंगे। श्री बिरला इस दिन नेमावर खातेगांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वहां से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे इंदौर आयेंगे। श्री बिरला नरसिंह वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे अपरान्ह 4.55 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।
