प्लास्टिक मुक्त शहर को लेकर मुस्लिम समाज आगे आया 

इन्दौर । प्लास्टिक मुक्त शहर को लेकर मुस्लिम समाज आगे आया है। वक़्फ़ मस्जिद कमेटी ख्वाजा साहब का तकिया ने प्रदूषण और स्वच्छता अभियान को मद्देनजर रखते हुए ये मुहिम शुरू की है। दौलतगंज स्थित डैफोडिल एकेडमी के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को पेम्पलेट बांटकर अपील की है कि आगामी मोहर्रम माह में मजलिस के दौरान प्लास्टिक की प्लेट और शर्बत वितरण में प्लास्टिक के डिस्पोज़ल के बजाय कुल्हड़ का इस्तेमाल करें। इस मौके पर वक़्फ़ मस्जिद कमेटी ख्वाजा साहब का तकिया के अध्यक्ष अकबर अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता नियाज़उद्दीन अंसारी, डैफोडिल एकेडमी के राशिद अंसारी सर, मेडम नूरजहाँ अंसारी व अन्य पर्यावरण मित्र उपस्थित थे। अकबर अहमद ने बताया कूड़े के पृथक्कीकरण को लेकर जैविक कूड़े का विक्रेन्द्रित कम्पोस्टिंग और प्लास्टिक, डिस्पोजेबल सामग्री मुक्त शहर के लिए मोहर्रम माह से शुरू हो रहे नए इस्लामी साल में वर्षभर तक जनजागरण अभियान आयोजित किये जायेंगे। जनजागरण अभियान में लोगों को प्लास्टिक के नुकसान भी बताये जाएंगे और आबोहवा को बेहतर रखने के लिए पौधोरोपण के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

Leave a Reply