गुजरात: आतंकी हमले की आशंका, समुद्री सीमा पर हाई अलर्ट जारी

कांडला में आतंकी हमले की आशंका को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की ओर से नापाक हरकत की आशंका के मद्देनजर समुद्री सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया.
    आतंकी हमले की आशंका को लेकर हाई अलर्टसमुद्री सीमा पर जारी किया हाई अलर्टआतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में

गुजरात में कच्छ के कांडला में आतंकी हमले की आशंका को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की ओर से नापाक हरकत की आशंका के मद्देनजर समुद्री सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है.

कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. वो सीमा पर नापाक हरकत कर रहा है. पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने में जुटा है. आतंकी भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं.

इससे पहले चार आतंकियों के दाखिल होने के बाद भी पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एजेंट के साथ चार आतंकी भारत में दाखिल हो गए. राजस्थान और गुजरात बॉर्डर समेत पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया.

राजस्थान के सिरोही के पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने बताया कि ये आतंकवादी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के साथ अफगानिस्तानी पासपोर्ट जरिए भारत में दाखिल हुए.

गुजरात पुलिस ने की मॉक ड्रिल

आतंकी हमले के अलर्ट को देखते हुए गुजरात पुलिस ने मॉक ड्रिल की. पुलिस ने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सोमवार को मॉक ड्रिल की. आतंकी हमले से अलर्ट रहने के लिए यह मॉक ड्रील की गई. इस दौरान 2 लोगों को आतंकी बताकर स्टैचू के अंदर ले जाया गया. जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया.

Leave a Reply