शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने ली मां की जान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक को शराब की लत थी वह अक्सर अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगा करता था और यदि मां पैसे नही देती तो वह मां के साथ मार-पीट भी करता था युवक का नाम सीताराम था उसके पास शराब के लिए पैसे नही थे वह शराब के लिए बहुत तड़प रहा था इसी दौरान वह अपनी के पास गया और शराब के लिए पैसे मांगने लगा लेकिन उसकी मां उसे पैसे देने से मना कर दिया
तो उसने गुस्से में अपनी मां को कुल्हाड़ी से काट डाला और बाद में उसके शव को खाने के लिए पकाने लगा। वह खरसिया का रहने वाला था। जब एक पतीले में मां के शव कुछ हिस्से भून रहा था, उसी समय एक रिश्तेदार वहां पहुंच गए और उन्होंने पूरा दृश्य देखा।उसने कटा हुआ शव देखा तो चीख पड़ी। वह इस क्रूरता को देखकर डर गई और मौका देख सीताराम फरार हो गया। पड़ोसियों को कुछ समय बाद पता चला कि सीताराम क्या पका रहा है। हत्या के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फरार सीताराम की तलाश शुरू की। उसे एक खाली घर से पकड़ा गया। उसके पूरे कपड़े खून में लथपथ था। सीताराम ने अपना अपराध स्वीकार किया और कहा कि वह अपनी "मां का दिमाग खाना चाहता था"। पुलिस ने सीताराम को अरेस्ट करके उसे जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस को अभी यह भरोसा नहीं है कि सीताराम मानसिक रूप से अस्थिर है या नहीं।
