गुरुग्राम: टोल मांगने पर गाड़ी सवार युवक ने युवती को पीटा, मामला दर्ज

गाड़ी सवार युवक ने युवती को कई थप्पड़ और घूंसे मारे. बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार दिन में 11.50 बजे हुई.
गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर गुरुवार को टोल मांगने को लेकर युवती से मारपीट की खबर है. युवती टोल प्लाजा के अंदर बैठी थी. गाड़ी सवार युवक ने युवती को कई थप्पड़ और घूंसे मारे. बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार सुबह तकरीबन 11.50 बजे हुई. गाड़ी सवार दिल्ली से मानेसर जा रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार है.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोलकर्मी लड़की से खिड़की से बाहर खड़ा एक लड़का बहस करता है. बात बढ़ने पर उसने लड़की को थप्पड़ मार दिया. बाद में लड़की ने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया. दोनों के बीच हाथापाई कुछ देर तक चलती है.
