पुणे की बेकर्स कंपनी में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर खाक

इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार सुबह 6 बजे एक बेकरी में आग लग गई. आग विमान नगर इलाके के बेकर्स कंपनी में लगी. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

इस साल मई महीने में पुणे में आग की एक भयंकर घटना सामने आई थी जिसमें 5 मजदूरों की जल कर मौत हो गई. पुणे से नजदीक उरुली देवाची गांव में कपड़ा फैक्ट्री में यह दर्दनाक हादसा हुआ. साड़ी गोदाम में पहले आग लगी जिसे बुझाने के लिए मजदूर आगे आए. गोदाम में पहुंचे मजदूरों की मौत घुटन और धुएं में जलने की वजह से हो गई. पुलिस ने बताया कि गोदाम में काम करने वाले मजदूरों में चार मजदूर राजस्थान के थे, वहीं एक मजदूर मराठवाड़ा के लातूर का रहने वाला था.

 

Leave a Reply