नागौर में बंजारा पुर्नवास पर हनुमान बेनीवाल का महापड़ाव, सरकार को दी चेतावनी

राजस्थान के नागौर (Nagaur) में अतिक्रमण हटाने बाद बेघर हुए बंजारा समाज के पुनर्वास (Rehabilitation) की मांग मामले में गुरुवार को सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने जनसभा के बाद धरना स्थल पर ही महापड़ाव डाल दिया. इस महापड़ाव में बेनीवाल के साथ बंजारा समाज (Banjara Families) भी धरने पर बैठा है. चार विधायक मोहनराम, रुपाराम मुरावतिया, इंद्रा बावरी और पुखराज गर्ग भी सांसद बेनीवाल के साथ महापड़ाव में मौजूद हैं. हालांकि इस पड़ाव के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई नुमाइंदा बातचीत करने नहीं पहुंचा है. उधर, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि सरकार वार्ता नहीं कर रही है, ऐसे में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

दिनभर चली जनसभा, रात काे महापड़ाव

ताऊसर ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने से बेघर हुए बंजारा समाज के परिवारों के पुनर्वास को लेकर गुरुवार को दिनभर जनसभा चली. सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में पशु प्रदर्शनी स्थल पर लोगों ने पुनर्वास के साथ नागौर एसडीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग भी उठाई. हालांकि सरकार की ओर से किसी तरह की कोई वार्ता की पेशकश नहीं की गई. इसके बाद सांसदी बेनीवाल ने महापड़ाव का ऐलान कर दिया.
रालोपा के विधायकों के साथ बीजेपी के भी दो विधायक इस महापड़ाव में शामिल हैं. इन चार विधायकों के साथ यहां बंजारा समाज के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेता भी महापड़ाव पर पहुंच गए हैं. जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने बंजारा समाज के पुनर्वास के साथ अन्य मांगे नहीं माने जाने तक धरने पर बैठे रहने की बात कही.बेनीवाल ने कहा कि 3 दिन पहले कलक्ट्रेट के सामने अधिकारियों की सहमति के बाद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई. उन्होंने कहा कि अबकी बार ज्ञापन देंगे, बल्कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक वे पड़ाव से नहीं उठेंगे.जनसभा में सांसद हनुमान बेनीवाल ने बंजारा समाज के परिवारों के पुर्नवास के लिए एक करोड़ देने की घोषणा की. साथ ही सरकार से जोधपुर के सामड़ाऊ की तरह पैकेज की मांग की. उन्होंने कहा कि ऐसा सरकार करेंगी तो वे सांसद कोष से 1 करोड़ रुपए दे देंगे. यही नहीं विधायकों से भी कुछ राशि दिलाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार पैकेज नहीं देगी तो वे झोली लेकर घूमेंगे और चंदा एकत्र कर बंजारा समाज के लोगाें के लिए मकान बनाएंगे.

Leave a Reply