अजमेर में रेप के आरोपी पर फेंका एसिड, पीड़िता के पति ने किया हमला

अजमेर (ajmer) में गुरुवार को रेप (rape) के एक आरोपी पर एसिड से अटैक (Acid attack) कर दिया गया. इससे रेप का आरोपी (accused) गंभीर रूप से झुलस गया. पुलिस ने एसिड फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है. आरोपी रेप पीड़िता का पति है. अजमेर में एक हफ्ते के अंदर ही एसिड अटैक की यह दूसरी बड़ी घटना हुई. इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
प्रशिक्षु आईपीएस हर्षवर्धन ने बताया कि संजय और खींवराज दोनों दोस्त थे. लेकिन पिछले साल संजय की पत्नी ने खींवराज के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में गुरुवार को कोर्ट में पेशी थी. पेशी के बाद संजय और खींवराज दोनों में झगड़ा हो गया. उसके बाद खींवराज लौटते समय पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए रुका. इसी दौरान संजय भी उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गया. उसने खींवराज पर पेट्रोल पंप पर ही एसिड से अटैक कर दिया. एसिड फेंकने के आरोपी संजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
बचने के लिए लिए इधर-उधर भागता रहा खींवराज
गुरुवार को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि खींवराज पर संजय किस तरह बोतल में भरा एसिड फेंक रहा है. इस दौरान खींवराज बचाव के लिए इधर उधर भागने का प्रयास भी कर रहा था, लेकिन वो संजय के एसिड अटैक से बच नहीं पाया. एसिड गिरने से उसकी पीठ पर जख्म हो गए. हमले के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरातफरी मच गई. बाद में वहां मौजूद लोग खींवराज को जेएलएन अस्पताल ले गए. वहां उसका उपचार जारी है. घटना के बाद हरकत में आई रामगंज पुलिस ने आरोपी संजय को पकड़ लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
