मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में नीति आयोग के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति उप योजना के लिए गठित कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन

रायपुर। मुख्य सचिव सुनील कुजूर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में नीति आयोग के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति उप योजना के लिए गठित कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2019.20 के लिए आदिवासी उप योजना के तहत विकास कार्यो के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के रोजगार.स्वास्थ्य.शिक्षा के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए है। ये सभी प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाएंगे।
