डूंगरपुर में मुर्तिकारों ने गणपति की बनाई इकोफ्रैंडली मूर्तियां, भक्तों में बढ़ा क्रेज

डूंगरपुर: प्रथम आराध्य भगवान गजानन का जन्मोत्सव 2 सितंबर को देशभर में मनाया जाएगा. डूंगरपुर जिले में भी 10 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर शहरों सहित गांव-गांव में गणेश भक्तों की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में गेपसागर झील को घातक रसायनों से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के विभिन्न गणेश मंडलों ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने की पहल करते हुए पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दे रहे है.

विघ्न हरण लंबोदर के जन्मोत्सव पर प्रतिमा स्थापना निश्चित ही भक्तों की श्रद्धा से जुड़ा मामला है, लेकिन लोगों की यह श्रद्धा कहीं न कही पर्यावरण को आघात भी पहुंचा रही है. इसी पर्यावरण के आघात को ध्यान में रखते हुए प्रकृति को बचाने के लिए डूंगरपुर शहर के विभिन्न गणेश मंडलों ने इस वर्ष गणेश भगवान के जन्मोत्सव पर घातक रसायनों के साथ प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी गणेश प्रतिमा की बजाय मिट्टी और घास से गणेश प्रतिमा का निर्माण करवा रहे है. शहर के सलाटवाड़ा में मिट्टी की प्रतिमा बना रहे मूर्तिकारो का कहना है की पहले लोग पीओपी की गणेश प्रतिमा को स्थापित करने को ज्यादा प्राथमिकता देते थे लेकिन अब लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आई है और उन्हें इस वर्ष कई मुर्तिया बनाने के आर्डर मिले है. 

मूर्तिकार व गणेश मंडलों के युवाओं का कहना है कि मिट्टी से बनी प्रतिमा से जहा जलस्त्रोत में प्रदूषण नहीं होता साथ ही जलाश्यों की खाद्य श्रृंखला भी प्रभावित नहीं होती. वहीं अगर प्लास्टर ऑॅफ पेरिस से बनी गणेश प्रतिमाओं की बात करें तो प्लास्टर ऑफ पेरिस पर्यावरण और खासकर जलस्त्रोतों के लिए बहुत अधिक हानिकारक है. इसमें पाए जाने वाले केमिकल जल में रहने वाले जीवों के जीवन चक्र को प्रभावित करते ही है. 

साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी गणेश प्रतिमाएं जलस्त्रोतों की भराव क्षमता को कम करने के साथ प्रदूषित भी करते है. इतना ही नहीं मिट्टी की प्रतिमा निर्माण से गणेश मंडलो पर आर्थिक भार कम पड़ रहा है. पीओपी से बनी मूर्ति जहां 5 से 10 हजार की पड़ती है वही स्थानीय मूर्तिकारों द्वारा बनाई जा रही मिट्टी की गणेश प्रतिमाए कम कीमत में उपलब्ध हो रही है. 

वाकई में डूंगरपुर नगरपरिषद व शहर के गणेश मंडलो के युवाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा प्रयास काबिले तारिफ है. ऐसे में आवश्यकता है डूंगरपुर शहर के गणेश मंडलो के युवाओं से प्रेरणा लेकर जिले व प्रदेशभर के गणेश मंडल भी इस प्रकार की ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को निर्माण कर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा को जताने के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण में भी अपना योगदान दें.
 

Leave a Reply