औराईकला में अब मवेशी सड़क पर नहीं बैठने से यातायात हुआ सुरक्षित

जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना एनजीजीबी (नरवा, गरवा, घुरवा, और बाड़ी) खेती किसानी का मूल आधार है। इस योजना से किसानों की आमदनी बढ़ेगी साथ ही कई अन्य फायदे भी सामने आ रहे हैं। गौठान के में मवेशी सुरक्षित रखे जाते हैं जससे, औराईकला ग्राम पंचायत क्षेत्र में मवेशी अब सड़को पर नहीं बैठते, जिससे यातायात सुरक्षित हुआ है। किसानों को खेत की रखवाली भी नहीं करनी पड़ती।
उल्लेखनीय है कि एनजीजीबी योजना के तहत बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत औराईकला में आदर्श गौठान तैयार किया गया है। गौठान के लिए नियुक्त चरवाहा श्री अशोक यादव ने बताया कि गांव नैला-पंतोरा मुख्यमार्ग पर स्थित है। गांव में करीब 250 मवेशी है। वे सुबह 7.30 बजे घरो से मवेशियों को गौठान लेकर आते हैं एवं सायं 6.30 के लगभग वह मवेशियों को वापस घर छोड़ आते है। गौठान में मवेशी दिनभर रहते हैं। गौठान में चारा, पानी व छांव की व्यवस्था है। मवेशियों के लिए सुरक्षित घेरा बनाया गया है। जिसके कारण मवेशी अब सड़को पर नहीं बैठते, यातायात सुरक्षित हो गया है। खेत में लगे फसल भी मवेशियों से सुरक्षित है। गौठान के सुव्यवस्थित संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है। पानी के लिए सोलर पंप व तीन एकड़ मंे चारा भी लगाया गया है। ग्राम रोजगार सहायक पीला राम गोड़ ने बताया कि गौठान परिसर में फलदार पौधे लगाए गए है। अनेक कार्य मनरेगा मद से स्वीकृत है। जैविक खाद भी तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार की यह योजना खेती किसानी के लिए अनुकूल है।
