पॉवर कंपनी के 8 कर्मियों का भावभीनी विदाई

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के आज सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को क्षेत्रीय मुख्यालय तिफरा के सभा कक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वालो में सर्वश्री राधेश्याम यादव लाईन सहा. श्रेणी-एक, ईश्वर कुमार श्रीवास लाईन सहा. श्रेणी-दो, रामजियावन चर्मकार कार्या.सहायक श्रेणी-दो, बानी नन्दी कार्या.सहा.श्रेणी-एक, सुमित्राबाई मानिकपुरी परि.श्रेणी-दो (ला.), रमेश कुमार राठौर परि.श्रेणी-एक (ला.), शिव कुमार नेताम परि.श्रेणी-दो (ला.) एवं हीरा सिंह ध्रुव लाईन सहायक श्रेणी-दो शामिल है इन्होने विद्युत कंपनी से मिले सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यपालक निदेशक, बिलासपुर क्षेत्र ने सेवानिवृत्तजनों को कंपनी की तरफ से प्रशस्ति पत्र, प्रतिकात्मक भेंट शाल, श्रीफल से सभी का सम्मान किया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि आज सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय एवं कठिन परिश्रम पावर कंपनी के विकास में दिया है उन्होने एवं विद्युत कंपनी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही सेवानिवृत्त विद्युत कंपनी के कर्मियों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। विदाई समारोह में अति. मुख्य अभियंता के.के. भगत, अधीक्षण यंत्री पी.के. कश्यप, कार्यपालन अभियंता आर के कश्यप, अमर चौधरी, सुरेश जांगडे वरिष्ठ लेखाधिकारी के.एल. मरकाम एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
