महाराष्ट्र: कांग्रेस को झटका, शिवसेना में शामिल होंगे MLA अब्दुल सत्तार

महाराष्ट्र में कांग्रेस के एक और झटका लगा है. सिल्लोड विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार आज शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. अब्दुल सत्तार दोपहर 12.30 बजे मातोश्री में शिवसेना में शामिल होंगे.
    महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में होने वाले हैं विधानसभा चुनावएनसीपी और कांग्रेस के कई नेता भाजपा का थाम चुके हैं दामन

महाराष्ट्र में कांग्रेस के एक और झटका लगा है. सिल्लोड विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार आज शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. अब्दुल सत्तार दोपहर 12.30 बजे मातोश्री में शिवसेना में शामिल होंगे.

शरद पवार की नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लगातार बड़े झटके लग रहे हैं. अब्दुल सत्तार से पहले एनसीपी के तीन बड़े नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर लिया है.

पूर्व सांसद धननजय भीमराव महादिक, उस्मानाबाद से एनसीपी विधायक राणा जगजीत सिंह और माण खटाव विधानसभा से एनसीपी विधायक जयकुमार गोरे ने पार्टी से त्यागपत्र देकर बीजेपी का दामन थाम है.

मालूम हो कि बीते दिनों शरद पवार ने उनकी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हुए नेताओं को ‘कौआ' बताया था, साथ ही कहा था कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में नए चेहरे उतारने पर विचार कर रही है.

बता दें कि अब तक एनसीपी के कई विधायक व नेता बीजेपी और शिवसेना में शामिल हो चुके हैं. पार्टी छोड़ने को लेकर शरद पवार ने कहा था कि हमें अब कौओं के बारे में चिंता करने के बजाय चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं पर ध्यान देना चाहिए.

Leave a Reply