अमित शाह ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति का दर्शन, नागपुर में नितिन गडकरी ने की पूजा

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन किए तो केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में अपने आवास पर गणेश की पूजा की.
अमित शाह ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणपति का दर्शन किया
गृह मंत्री शाह तीन बजे लालबागचा राजा के दर्शन करके नई दिल्ली लौटेंगे
गणेश चतुर्थी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन किए तो वहीं केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर स्थित अपने आवास पर परिजनों के साथ गणपति बप्पी की पूजा की. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने आवास पर पूजा-अर्चना की.
गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन करने के बाद सह्याद्री स्टेट गेस्ट हाउस भी जाएंगे जहां वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह तीन बजे लालबागचा राजा के दर्शन करके नई दिल्ली लौटेंगे.
इस बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज सोमवार को नागपुर स्थित अपने आवास पर परिजनों के साथ पूजा-अर्चना की.
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने आवास पर पूजा की. उन्होंने ट्वीट कर सभी को गणेश चतुर्थी पर शुभकामना दी.
