समस्या रहित गाँव:तहसील कोल में करहला गोरवा से शुरुआत

अलीगढ़। एसडीएम कोल के नेतृत्व में 5 गांव में कैम्प लगाकर सुनी जा रही हैं जनता की समस्याएं, आज लोधा ब्लॉक के करहला गोरवा में एसडीएम के साथ पहुंचा पूरा अमला।
डीएम ने अनूठी पहल करते हुए सभी एसडीएम को निर्देश दिए थे कि वे अपनी तहसील में 5-5 गांव समस्या रहित घोषित करें और इसके लिए वह सभी विभागों के साथ कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण करें।
डीएम के निर्देशों का पालन करते हुए डीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत कोल तहसील में भी हुई। एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने लोधा ब्लॉक के करहला गोरवा में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना तथा उनका निराकरण भी किया।
इसके साथ ही एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि आज ग्राम करहला गोरवा लोधा ब्लॉक मे केम्प लगाकर समस्याओं को सुना जिसमे दो भूमि विवाद संज्ञान में आया जिसका मौके पर निस्तारण कराया गया तथा मरघट हेतु जमीन गांव में दी गई,एक नाली का प्रकरण था जिसका निस्तारण कराया गया सफाई कर्मी के ना आने की शिकायत तथा शौचालय लोगों द्वारा उपयोग न करने की शिकायत संज्ञान में आई जिसमें सभी ग्रामीणों को शौचालयों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के लिए गांव के नव युवकों की 5 लोगों की टीम बनाई गई जो लेखपाल के साथ बुधवार को सत्यापन करके अपनी रिपोर्ट देंगे।
