महाराष्ट्र में केमिकल सप्लाई करता है ONGC प्लांट, आग के बाद खाली कराए गए कई गांव

दमकल विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर इस प्लांट में लगी आग को बुझाने का काम किया जा रहा है, हालांकि आग इतनी भयानक है कि बुझ ही नहीं रही है. बता दें कि ये प्लांट काफी बड़ा है और इससे पूरे महाराष्ट्र राज्य में पेट्रो केमिकल सप्लाई होते हैं.
    नवी मुंबई के ONGC प्लांट में भीषण आगदो घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई आगपांच लोगों की मौत, 8 घायल

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में मंगलवार सुबह ONGC गैस प्लांट में भीषण आग लग गई. सुबह सात बजे लगी इस आग के कारण प्लांट में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं. दमकल विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर इस प्लांट में लगी आग को बुझाने का काम किया जा रहा है, हालांकि आग इतनी भयानक है कि बुझ ही नहीं रही है. बता दें कि ये प्लांट काफी बड़ा है और इससे पूरे महाराष्ट्र राज्य में पेट्रो केमिकल सप्लाई होते हैं.

मुंबई के ONGC प्लांट में आग से जुड़े बड़े अपडेट:

–    नवी मुंबई के इस ONGC प्लांट में गैस/पेट्रो केमिकल की क्षमता काफी ज्यादा है. यही कारण है कि हल्की-सी चिंगारी की वजह से आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया है.

–    इस प्लांट में ना सिर्फ LPG का स्टोरेज मौजूद है, बल्कि कई अन्य खतरनाक केमिकल भी हैं.

–    आग काफी भयानक है, इसकी वजह से आसपास के 3 किमी. इलाके को खाली कराया गया है. यहां जितने भी गांव हैं उन्हें भी खाली कराया गया है.

–    बताया जा रहा है कि इस प्लांट के जरिए महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पेट्रो केमिकल्स सप्लाई होते हैं.

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह सात बजे इस प्लांट के कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र में आग लगी थी. ONGC की तरफ से इस घटना की जानकारी दी गई और बताया गया कि आग की घटना के बाद यहां पर गैस प्रोसेसिंग को रोक दिया गया है और गैस सप्लाई को दूसरे प्लांट में शिफ्ट किया गया है.

लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया, हालांकि अभी भी बचाव कार्य चल रहा है. जो लोग इस घटना में घायल हुए थे, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है.

 

Leave a Reply