9 दृष्टिबाधितों ने बनाया सबसे बड़ा जूट बैग

कोयंबटूर (ईएमएस)। प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने को लेकर जागरूकता फैलाने व गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में जगह पाने के उद्देश्य से तमिलनाडु के 9 दृष्टिबाधितों ने दुनिया का सबसे बड़ा जूट बैग बनाने का दावा किया है। 5 घंटे में बनाए गए इस बैग की लंबाई 66 तथा चौड़ाई 33 फीट है। इस बैग की सिलाई में किन्नर समुदाय की सदस्यों व एक तकनीकी संस्थान के छात्रों ने दृष्टिबाधित लोगों की मदद की। इस प्रयास से जुड़े युवा फाउंडेशन की अध्यक्ष शशिकला ने कहा, हमारी संस्था के नौ दृष्टिबाधित लोगों ने जिस बैग को बनाया है, उसमें हैंडल नहीं है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री की तरफ से प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह खत्म करने की अपील का हवाला देती हुई शशिकला ने कहा, हमें प्लास्टिक के खिलाफ युद्ध छेडऩा होगा, इसलिए हमारे लोगों ने जूट का बैग बनाया है। हमने यह भी साबित कतरने की कोशिश की है कि दिव्यांग लोग कई मामलों में सक्षम हैं।
