दिल्ली का सबसे छोटा घर! 6 गज में 3 मंजिल का मकान

नई दिल्ली । जी, करीब ढाई साल से रह रहे हैं। आज के वक्त में 3500 रुपये महीना किराया देते हैं। अब आदत हो गई है। कोई परेशानी नहीं होती। हां, पहले लगता था कि कितने तंग घर में रहते हैं, लेकिन अब अच्छा लग रहा है कि दिल्ली के मशहूर घर में रहते हैं, जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं। ये कहना है दिल्ली के सबसे छोटे घर में रह रहीं पिंकी का। छोटा मतलब कितना/ 20, 15, 10 गज नहीं, महज 6 गज का आशियाना। घर नहीं अजूबाघर कहिए। इतनी जगह में तो लोग चाय का खोखा चलाते हैं, मगर बुराड़ी इलाके के संत नगर में 4 लोगों की फैमिली रह रही है।
