मानक के अनुरूप भोजन न मिलने पर बीएसए ने संस्था को लगाई फटकार

अलीगढ़। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रात्रि किया आवासीय एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप रेलवे रोड का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
24 घण्टे में व्यवस्थाए ठीक नही हुई तो संस्था पर होगी कार्यवाही-बीएसए।
डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने रात्रि में आवासीय एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप रेलवे रोड कोयले वाली गली अलीगढ़ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसमे उन्होंने बच्चों की भोजन व्यवस्था,सुरक्षा संबंधी व्यवथाओं एवं शैक्षिक व्यवथाओं का निरीक्षण किया जिसमें निरीक्षण के समय नामांकित 60 बच्चों के सापेक्ष 42 बच्चे उपस्थित पाए गए बच्चों के भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर आपूर्तिकर्ता संस्था को निर्धारित मीनू अनुसार भोजन दिए जाने एवं भोजन की गुणवत्ता को सुधारने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही वार्डन को निर्देशित किया गया कि बच्चों को दैनिक समय सारणी के अनुसार शिक्षण कार्य कराए जाने तथा बच्चों के स्वास्थ्य को .ष्टिगत रखते हुए साफ सफाई की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय ऋषि कुमार सिंह जिला समन्वयक समेकित शिक्षा,रजिया सुल्तान वार्डन एल सी कैंप, विशेष शिक्षक विनोद कुमार मंगला,सतीश कुमार केहरी सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा चॉकलेट का वितरण किया गया।
