सपा के पूर्व MLA और सीओ में बीच सड़क पर जमकर हुई नोकझोंक, ये है वजह

अलीगढ़. सपा के पूर्व विधायक (Former SP MLA) और सीओ (CO) के बीच जमकर नोकझोंक हुई है. इस नोकझोंक का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (social media) पर वायरल (Viral) भी हो गया है. कहा जा रहा है कि सीओ ने पूर्व दबंग विधायक राकेश सिंह (Rakesh Singh) की कार से काली फ़िल्म को उतरवा दिया था. यही वजह है कि गुस्से में आकर विधायक ने सीओ से नोकझोंक कर दी. वहीं, मौके पर मौजूद किसी अन्य युवक ने नोकझोंक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
वो रामघाट रोड से अपनी गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे
बताते चलें कि समाजवादी शासन काल में अलीगढ़ जिले की छर्रा विधानसभा से विधायक रहे ठाकुर राकेश सिंह जो कि अपनी दबंग प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं. वो रामघाट रोड से अपनी गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे. तभी थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड स्थित किशनपुर तिराहे के पर सीओ अनिल समानिया तमाम फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी को सीओ ने रोक लिया.
पूर्व विधायक राकेश सिंह की दबंगई उभर कर सामने आ गई
इसके बाद फिर क्या था, पूर्व विधायक राकेश सिंह की दबंगई उभर कर सामने आ गई और पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक बीच सड़क पर ही सीओ अनिल समानिया से भिड़ गए. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई है. इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया. राहगीरों को भी परेशानी होने लगी. हालांकि काफी देर बाद जब काली फिल्म गाड़ी से उतर गई तो वह अपनी गाड़ी का चालान कटवा कर चले गए. आपको बता दें राकेश सिंह वही विधायक हैं जिनके पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद हुई थी. उस मामले में पूर्व विधायक राकेश सिंह को जेल जाना पड़ा था.
