भारी सुरक्षा वाले गणेश मंदिर के गर्भगृह में महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

जयपुर. छोटी काशी के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के दिन एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा (High-voltage drama) देखने को मिला. इस पूरे ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल (Viral) हो रहा है. ये महिला आरती के समय मंदिर के गर्भगृह (sanctum sanctorum ) तक जा पहुंची और ड्रामेबाजी करनी शुरू कर दी. इससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था (Security arrangement) की भी पोल खुल गई. दरअसल मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव के दिन अलग-अलग समय में मंदिर के पट खुलने पर आरती का सिलसिला शुरू होता है और भक्त गणपति बप्पा की एक झलक पाने को आतुर रहते हैं.
दीवार फांदकर मंदिर के गर्भगृह में जा पहुंची महिला
गणेश चतुर्थी की शाम 4 बजे जब मंदिर के पट खुले और आरती होने लगी तभी एक महिला करीब 6 फीट की दीवार फांदकर मंदिर के गर्भगृह में जा पहुंची. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए महिला गणेश जी की प्रतिमा तक पहुंचने लगी. तभी वहां मौजूद अन्य पुजारियों ने महिला को पकड़ लिया. इसी बीच महिला नौटंकी करते हुए नाचने लगी. एक तरफ अन्य पुजारी भगवान गणपति की आरती कर रहे थे और महिला ड्रामेबाजी कर रही थी.
पुजारी पर ही हाथ उठाने की कोशिश करती दिखी महिला
तभी एक पुजारी ने महिला को पकड़कर दूर करने की कोशिश की लेकिन महिला पुजारी पर ही हाथ उठाने की कोशिश करती दिखी. इसी बीच महिला ने अपने बैग को नंदी पर रख दिया. उसके बाद मामला बिगड़ गया और आनन- फानन में पुलिसकर्मी मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और महिला को घसीट कर बाहर निकाला. इस महिला को विक्षिप्त बताया जा रहा है फिर भी सवाल खड़ा होता है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच ये महिला मंदिर के गर्भगृह में उस जगह कैसे पहुंच गई, जहां स्वर्ण मुकुट धारण किए चांदी के सिंहासन पर श्रीगणेश विराजमान थे. मंदिर प्रबंधन की ओर से दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए 6 डीएफएमडी (Door Frame Metal Detector) DFMD और 6 एचएसएमडी (Hand Held Metal Detector) की व्यवस्था के दावे हों और मंदिर की ओर से 56 क्लोज सर्किट कैमरे भी लगाए गए हों.
