राजस्थान कांग्रेस में तेज हुई ये बहस, खुद सचिन पायलट के पद पर भी नजर!

जयपुर. कांग्रेस (Rajasthan Congress Committee) में एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है. पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी ने एक व्यक्ति एक पद फार्मूला अपनाने के संकेत दिए थे, अब राजस्व मंत्री हरीश चौधरी (Harish Chaudhary) ने बयान देकर इस मामले को फिर गर्मा दिया है. एक व्यक्ति एक पद फार्मूले पर अब गहलोत सरकार के मंत्रियों के बीच ही मतभेद सामने आ गए हैं, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी से मिलने के बाद साफ कहा कि एक व्यक्ति को एक ही पद पर रहना चाहिए, एक व्यक्ति एक ही पद के साथ न्याय कर सकता है. उधर, परिवहन मंत्री  प्रतापसिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने हाईकमान के कहने पर ही पद छोड़ने की बात कही हे. अभी तक केवल हरीश चौधरी ने एआईसीसीसी (AICC) महासचिव और मंत्री टीकाराम जूली ने ही अलवर जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफ दिया है, इन दो को छोड़ बाकी किसी मंत्री ने पद नहीं छोड़ा है. डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पास भी है कांग्रेस प्रदेशााध्यक्ष (PCC chief sachin pilot) का पद है और कहा जा रहा है कि उनके इस पद पर भी कई नेताओं की नजर है.

फार्मूला लागू हुआ तो 12 मंत्रियों और 14 विधायकों को छोड़ने होंगे पद

कांग्रेस में यह पहला मौका नहीं है जब एक व्यक्ति एक पद का मुद्दा गर्माया हो, इससे पहले 14 जुलाई को मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए तर्क दिया था कि एक व्यक्ति

एक पद के साथ ही न्याय कर सकता है. कांग्रेस में फिलहाल 12 मंत्री ऐसे हैं जो संगठन के पदों पर है तो 14 विधायकों के पास भी संगठन में पद हैं. एक व्यक्ति एक पद फार्मूला लागू हुआ तो 12 मंत्रियों

और 14 विधायकों को संगठन के पद छोड़ने होंगे. फिलहाल  2 मंत्री कांग्रेस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 4 मंत्री उपाध्यक्ष, 3 मंत्री जिलाध्यक्ष, 1 मंत्री प्रदेश सचिव  हैं.
ज्यादातर मंत्री कर चुके हैं बिना हाईकमान के कहे पद छोड़ने से इनकार

फिलहाल ज्यादातर मंत्री सत्ता और संगठन दोनों के पद अपने पास रखना चाहते हैं. ऐसे में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत की बात की पालना व्यक्ति व्यक्ति पर निर्भर करेगी, हालांकि कांग्रेस में पदों के इंतजार में बैठे नेता इसकी पैरवी जरूर कर रहे हैं. उधर एक व्यक्ति एक पद की बहस के पीछे कई नेताओं की निगाहें प्रदेशाध्यक्ष सहित संगठन के कई पदों पर भी है. उधर, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा है कि जब तक हाईकमान नहीं कहेगा तब तक संगठन के पद नहीं छोड़ेंगे.

12 मंत्रियों के पास संगठन में भी  पद

डिप्टी सीएम सचिन पायलट : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

सामाजिक न्याय व अधिकारित मंत्री मास्टर भंवरलाल : कांग्रेस में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह : वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा : कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया : प्रदेश उपाध्यक्ष

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना : उपाध्यक्ष

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा : प्रदेश उपाध्यक्ष

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास : जयपुर शहर जिलाध्यक्ष और प्रवक्ता

श्रम मंत्री राजेंद्र यादव : जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष

खेल मंत्री अशोक चांदना : यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

टीएडी मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया : प्रदेश सचिव

उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा : कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष

महिल बाल विकास मंत्री ममता भूपेश : महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव

सरकारी उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी : प्रदेश महासचिव

ये 14 विधायक भी हैं कांग्रेस में पदाधिकारी

♦ जगदीश शर्मा : कांग्रेस उपाध्यक्ष

♦ ये 4 विधायक हैं प्रदेश महासचिव : जीआर खटाणा, मुरारीलाल मीणा, भरोसीलाल जाटव, गजेंद्र सिंह शक्तावत

♦ ये 9 विधायक हैं प्रदेश सचिव : इंद्राज गुर्जर, जाहिदा खान, अमीन कागजी, रूपाराम, दानिश अबरार, रोहित बोहरा, चेतन डूडी, प्रशांत बैरवा, कृष्णा पूनिया.
 

Leave a Reply