कमलनाथ के मंत्री की सलाह-बड़ों की बात का बुरा ना मानें ‘छोटे’

भोपाल. मध्य प्रदेश (madhya pradesh)के वन मंत्री उमंग सिंघार (umang singhar)और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (digvijay singh)के बीच विवाद पर आबकारी मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने पार्टी के युवा नेताओं को नसीहत दी है. ये नसीहत उमंग सिंघार जैसे युवा नेता के लिए है.उनका दावा है कि इस विवाद से पार्टी और सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा.पार्टी के युवाओं में वरिष्ठ नेताओं से सीखने की ललक होने के साथ उनके मार्गदर्शन का बुरा नहीं मानना चाहिए.

उमंग जैसे नेताओं को नसीहत
उमंग सिंघार के सीएम कमलनाथ से मुलाकात के बाद सरकार के वरिष्ठ मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने पार्टी के युवा नेताओं को नसीहत दी है.उन्होंने कहा युवा नेताओं में वरिष्ठ नेताओं से सीखने की ललक होना चाहिए.अगर कोई वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देते हैं, तो उसमें किसी को बुरा मानने की ज़रूरत नहीं है.किसी भी बात का परिवार में बैठकर निपटारा किया जा सकता है.राठौर ने कहा,उटपटांग बयान देने वालों से जवाब तलब भी किया गया है.वरिष्ठ नेताओं पर की जाने वाली बयानबाजी से पार्टी और सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं.पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है.

ऑल इज वेल का दावा

वन मंत्री उमंग सिंघार की सीएम कमलनाथ से मुलाकात के बाद पार्टी के सभी नेता सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे हैं.दिग्गी और उमंग के बीच चल रहे विवाद पर विराम लगने की बात भी की जा रही है.लेकिन दिग्विजय समर्थकों की ओर से उमंग सिंघार के बंगले के बाहर उनका पुतला फूंकने और उन्हें कांग्रेस से निकालने की मांग के बाद ये विवाद पहले से ज्यादा बढ़ गया है.पार्टी के वरिष्ठ नेता डैमेज कंट्रोल में जुटे हुए हैं. दावे कितने भी किए जाएं, लेकिन कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

ऑडियो पर सख़्त सरकार
आबकारी अधिकारी संजीव दुबे के ऑडियो वायरल को लेकर सरकार सख्त हो गई है.आबकारी मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि ऑडियो में जिन लोगों के नाम आ रहे हैं, उनका कहना है कि वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है.इस पूरे मामले की जांच जिम्मेदार अधिकारी से कराई जा रही है.जांच प्रभावित न हो, इसलिए उस अधिकारी को सबसे पहले हटाया गया है.जांच के दौरान जो भी सच्चाई सामने आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply