पहले शादी का वादा, फिर प्रेमजाल में फंसाकर किया नाबालिग से रेप

धमतरी: नाबालिग (Minor) से दुष्कर्म (Rape) का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर घर से भगा ले गया. फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. नाबालिग लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस (Police) ने आरोपी युवक को गिरफ्तार (Arrest) किया. मगरलोड इलाके की ये पूरी घटना है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर रिमांड पर आरोपी को जेल (Jail) भेज दिया है.

ये है पूरी घटना

धमतरी के मगरलोड इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के परिजनों की शिकायत (Complaint) पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम विनोद ध्रुव है, जो धौराभाठा इलाके का रहने वाला है. आरोप है कि युवक ने एक नाबालिग लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसे घर से भगा ले गया. फिर शादी करने का लालच देकर अपने साथ उसे जंगल ले गया. इस बीच आरोपी नाबालिग का शारारिक शोषण करता रहा. इधर मामले की गंभीरता को देखते मगरलोड पुलिस की टीम तत्काल आरोपी के घर पहुंच गई. लेकिन पुलिस के पहुंचने की खबर पाकर आरोपी फरार हो गया. खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
 

Leave a Reply