अपने पति से मेहनताने को लेकर मोलभाव नहीं कर सकती: विद्या बालन

मुंबई। विद्या बालन बॉलिवुड की सबसे टैलंटेड ऐक्ट्रेस में से एक हैं। हाल में विद्या की फिल्म "मिशन मंगल" रिलीज हुई है जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा भी विद्या ने कई सारी हिट फिल्में दी हैं लेकिन उन्होंने अभी तक अपने प्रड्यूसर पति सिद्धार्थ रॉय कपूर की किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। इस बारे काफी प्रश्न खड़े हुए है ऐसे में विद्या ने बताया कि वह अपने पति की फिल्म में काम करने से क्यों कतराती हैं। क्योंकि अगर उन्हें कोई भी दिक्कत होती हैं तो वह अपने प्रड्यूसर या डायरेक्टर के साथ बहस कर सकती हैं लेकिन सिद्धार्थ के साथ वह ऐसा नहीं कर सकती हैं। उनका यह भी मानना है कि वह इसलिए भी अपने पति की फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं क्योंकि वह अपने पति से रिश्ते खराब नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा कई बार हुआ है हालांकि एक बार सिद्धार्थ और विद्या को कोई स्क्रिप्ट पसंद आ गई थी लेकिन दोनों में से किसी एक ने उसे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने पति से अपने मेहनताने को लेकर मोलभाव नहीं कर सकती हैं। इसलिए वह हमेशा अपने पति सिद्धार्थ के साथ फिल्म में काम नहीं करती।
