अच्छे मौसम के चलते पर्यटकों में बढ़ोतरी, पर्यटक सीजन से पहले ही पहुंच रहे सैलानी

बीकानेर: हर साल अक्टूबर से शुरू होने वाले पर्यटन (Tourism) का सीजन मानों जुलाई और अगस्त में शुरू हो गया हो. इस बार जुलाई और अगस्त में देशी और विदेशी सैलानियों के पहुंचने के आंकड़ो ने पर्यटन विभाग और पर्यटन से जुड़े लोगों के चहरे पर खुशी ला दी है. जहां अक्टुबर से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन (Tourist season) को देखते हुए पर्यटन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर लेता है लेकिन इस साल हर साल की तुलना में जुलाई और अगस्त में पर्यटन अधिक संख्या में पहुंचे हैं.
इस बार ओसतन एक हजार पर्यटक रोजाना पहुंच रहे हैं तो वहीं हर महीने अब ये आंकड़ा दोगुना हो रहा है. मौसम के अनुकूल के चलते इस आंकड़े में बढ़ोतरी मानी जा रही है. हालांकि विभाग और गाइड का कहना है कि बाबा रामदेव सहित कई बड़े मेलों के चलते देश के कई हिस्सों से देशी पर्यटक पहुंचे हैं तो वहीं विदेशी पर्यटक इतने तादात में नहीं आए हैं लेकिन हर साल से इस साल आंकडें ज्यादा हैं जो अच्छे संकेत हैं.
अगर पिछले चार महीने के आंकड़ों को देखें तो अप्रैल में विदेशी 4,346 और देशी 17,682 तो वहीं मई में विदेशी 2,191 और देशी 19,844 पर्यटक पहुंचे. वहीं जून महीने में विदेशी 559 और देशी 19,088, जुलाई में 1,485 विदेशी तो देशी 16,317 आए हैं. अगस्त महीने में 3,532 विदेशी पर्यटक के साथ 21,441 देशी पर्यटकों के आंकड़े ने पिछले साल से बढ़ोतरी दर्ज की हैं जो अपने आप में बेहद अच्छे संकेत हैं.
