कोटा के मगरमच्छों का बदला रंग, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

कोटा: अब तक आपने गिरगिट को रंग बदलते देखा होगा लेकिन क्या आपने मगरमच्छ को रंग बदलते देखा है. दरअसल, मगरमच्छ रंग बदलते भी नहीं हैं लेकिन एक नदी में छोड़े जा रहे केमिकल वॉटर से उन पर ऐसा कुछ असर हुआ है कि वो सफेद रंग के हो गए हैं. 

मगरमच्छों का रंग बदल गया है. कोटा के रायपुरा नाले का ये नजारा है. जहां डीसीएम केमिकल फैक्ट्री से हेवी केमिकल इस नाले में छोड़े जाते हैं. नाले में पानी फैक्ट्री का छोड़ा जा रहा है वहां तक तो ठीक है लेकिन जिस तरह का केमिकल जहर छोड़ा जा रहा है उसका असर जलिय सम्पदा पर ये हुआ कि इस नाले में सभी जलिय जीव खत्म हो गए हैं और बड़ी संख्या में मौजूद इस नाले में मगरमच्छ, उनका रंग भी बदल गया है. 

ख़त्म होते जलिय सम्पदा और मगरमच्छों के बदले रंग को लेकर नाले में छोड़े जा रहे जहरीले केमिकल को लेकर कई सामाजिक संगठन और इलाके के लोग अपना विरोध भी दर्ज करवा चुके हैं लेकिन बड़ी बात ये है कि इलाके की फैक्ट्री जिससे ये केमिकल छोड़ा जा रहा है उसके खिलाफ जिम्मेदार प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया. 
 

Leave a Reply