बहरोड़ थाना हमला प्रकरण- पपला से बरामद राशि किसकी है, ‘वसूली’ की या ‘सुपारी’ की ?

अलवर (Alwar) के बहरोड़ थाने (Behror police station) से AK-47 और अन्य खतरनाक हथियारों के दम पर छुड़वाए गए हरियाणा (Haryana) के कुख्यात अपराधी विक्रम उर्फ पपला गुज्जर (Vikram alias Papala) से बरामद की गई 31.90 लाख रुपए (31.90 Lakh Rupees) वसूली (Recovery) की थी या सुपारी की. पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है. इस बीच अब तक की तफ्तीश में इस पूरे घटनाक्रम के तार अलवर जिले में सक्रिय दो अन्य से गैंगों (Two others Gangs) से भी जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस दोनों अन्य गैंगों के साथ ही हरियाणा की महाकाल गैंग (Mahakal Gang) में पिछले दिनों हुए घटनाक्रम की पड़ताल करने में भी जुटी है.
लादेन गैंग और जसराम गुर्जर गैंग की हो रही पड़ताल
पुलिस की अब तक की तफ्तीश में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर और बसपा के टिकट से बहरोड़ से चुनाव लड़ने वाले जसराम गुर्जर की गत 29 जुलाई को जैनपुर बॉस गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस मामले में उसकी प्रतिद्वंदी लादेन गैंग के द्वारा जसराम गुर्जर की हत्या करने की बात (आरोप) सामने आई थी. इसके बाद जसराम गुर्जर गैंग ने बदला लेने के लिए सोशल मिडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया था.
महाकाल गैंग और पपला गैंग ने किया हमला
पुलिस सूत्रों का कहना है विक्रम उर्फ पपला लादेन गैंग को मारने की सुपारी लेकर बहरोड़ से जा रहा था. इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया था. इसलिए हरियाणा की महाकाल गैंग और पपला गैंग ने मिलकर बहरोड़ थाने पर AK-47 से हमला कर विक्रम उर्फ पपला को थाने से छुड़वाया.
जयपुर रेंज आईजी एस सेंगाथिर ने बताया की पुलिस महाकाल गैंग और जसराम गुर्जर हत्याकांड को भी इस मामले से जोड़कर देख रही है. पपला के पास जो नकदी मिली है जो वह संदिग्ध है. वह वसूली की भी हो सकती और सुपारी की भी. इसकी जांच की जा रही है. वहीं इस पूरे मामले पुलिस की लापरवाही और मिलीभगत की भी जांच की जा रही है.
