डॉ. चौधरी द्वारा सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक सम्मानित

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आज यहाँ शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय में भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया। डॉ. चौधरी ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था बनाने में शिक्षकों का योगदान वांछनीय है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण कायम करने के लिये चौतरफा प्रयास कर रही है। शिक्षा पद्धति के अध्ययन के लिये शिक्षकों एवं प्राचार्यों को अन्य राज्यों एवं देशों का भ्रमण कराया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि छात्रों की प्रतिभा को खोजकर निखारें। उन्हें किताबी ज्ञान के अलावा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करें। कार्यक्रम में विधायक श्री आरिफ मसूद सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

Leave a Reply