विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी का भोपाल में महासंपर्क अभियान प्रारंभ

राष्ट्रीय महासचिव भानुदास ज़ी का विशेष व्याख्यान
———————————————
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय महासचिव श्री डी भानुदास ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद शिला स्मारक की 50 वीं वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में महासंपर्क अभियान प्रारंभ हो गया है, जिसमें स्वामी जी के विचारों की प्रासंगिकता को आलोकित किया जा रहा है। साथ ही शिला स्मारक के निर्माण के लिए राष्ट्रीयव्यापी आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले श्री एकनाथ रानडे जी के संघर्ष और उनकी विशिष्ट भूमिका को भी रेखांकित किया जा रहा है। उन्होंने कहां कि महासंपर्क अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से संपर्क के साथ हुई। इसी के साथ पूरे देश में संपर्क अभियान प्रारंभ हो गया है।यह अगले वर्ष सितंबर तक चलेगा।
श्री भानुदास ने अपने संबोधन में आगे कहा कि श्री एकनाथ जी ने कन्याकुमारी में समुद्र के बीच विशाल शिला पर स्वामी जी का स्मारक निर्मित करने के लिए पूरे राष्ट्र में सहमति बनाई और उन्होंने अपने धैर्य अपनी निष्ठा और अपनी कुशलता से अपने विरोधियों को भी अपने साथ शामिल किया और वह सभी स्वामी जी इस तपस्या से प्रभावित हुए और उन्होंने तन मन धन से इस कार्य में सहयोग का दिया इनमें राम मनोहर लोहिया जैसे नेता भी शामिल थे तत्कालीन मद्रास राज्य के मुख्यमंत्री श्री भक्तवत्सलम भी , जो कि इस परियोजना का विरोध कर रहे थे, अंततः स्वामी जी के समर्पण को देखकर इसमें हर प्रकार का सहयोग करने के लिए सहर्ष तैयार हो गए।यही नहीं, श्री ज्योति बसु जैसे कामरेड ने भी स्वामी जी से मुलाकात की और उनके इस कार्य में अपनी सकारात्मक भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी मध्य प्रांत भोपाल के प्रांत सह संचालक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री रामभुवन सिंह कुशवाह ने की एवं विशेष अतिथि थे विभाग संचालक एडवोकेट श्री बी के साँघी।
भानुदास जी ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद और शिला स्मारक पर केंद्रित एक पुस्तक का लोकार्पण भी किया कार्यक्रम का प्रारंभ श्री धार्मिक पंड्या के तीन ओमकार मंत्र के साथ हुआ।इसके बाद प्रीति दीदी ने गीत प्रस्तुत किया।श्री योगेश यादव ने विवेक वाणी की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालक भोपाल नगर संपर्क प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज पाठक ने किया।अंत में श्री धार्मिक पंड्या के शांति मंत्र के वाचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के पत्रकार भी सम्मिलित हुए।
