होटल में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन सटोरिए गिरफ्तार, लाखों हिसाब-किताब मिला

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) में आज वेस्टइंडीज में चल रही कैरेबियन प्रीमियर क्रिकेट लीग (caribbean premier cricket league) को लेकर सट्टे (Betting) का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार ( Three bookies arrested)  किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से कई दस्तावेज में मिले है, जिनमें लाखों रुपए के हिसाब की जानकारी मिली है.

होटल में चल रहा था क्रिकेट मैच पर सट्टा

वेस्टइंडीज में इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर क्रिकेट लीग चल रही है. हजारों किलोमीटर दूर चल रहे इस क्रिकेट लीग (Cricket league) के मैचों को लेकर राजधानी जयपुर में सट्टा चल रहा है. बजाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को जेएलएन रोड स्थित एक नामी होटल में सट्टा खेलने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलवर (Alwar) के तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार कैरेबियन प्रीमियर क्रिकेट में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया जोक्स टीम के बीच मैच को लेकर सट्टा खेला जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में अब जांच शुरू कर दी है.
आरोपियों के पास से मिले कई अहम दस्तावेज

बता दें कि कैरेबियन प्रीमियर लीग वेस्टइंडीज में काफी प्रसिद्ध है, इसमें वेस्टइंडीज टीम के नामी खिलाड़ी कैरेन पोलार्ड जैसे बड़े खिलाडी भी खेल रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार तीनों आरोपियों से 15 मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद किया है. खास बात यह है कि तीनों के पास मिली डायरियों में लाखों का हिसाब भी मिला है.

Leave a Reply